Vistaar NEWS

क्या आपने देखा CM साय का 80s वाला अंदाज? दोनों डिप्टी सीएम ने भी किया AI ट्रेंड फॉलो, देखें तस्वीरें

CM Sai 80s look

CM साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा की एट्टीज वाले ट्रेंड की तस्वीर

CM Sai 80s Look Photo: इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग एआई के जरिए अपनी 80 के दशक की तस्वीरें जमकर शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर चल रहे एट्टीज वाले ट्रेंड में आम लोग तो शामिल हैं ही, साथ ही कई बड़े राजनेता और सेलिब्रिटीज भी इससे अछूते नहीं हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव व विजय शर्मा की तस्वीरें ए्ट्टीज वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी शेयर की तस्वीर

इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी अपनी तस्वीर साझा की है. फिल्मी सितारों से लेकर आम लोग भी अपनी तस्वीरों को एआई की मदद से 1980 वाले फैशन में बदलकर सोशल मीडिया पर खूब अपलोड कर रहे हैं. कई लोग तो अपनी असली फोटो शेयर करके कैप्शन में लिख रहे हैं कि हमे ट्रेंड फॉलो करने के लिए एआई की जरूरत नहीं है. हमारी तो असली फोटो ही एट्टीज के दशक मिल गई.

हूबहू एट्टीज वाले दौर की तस्वीरें

जो भी जेन जी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, उनकी तस्वीरें हूबहू एट्टीज वाले दौर की बन रही हैं. एआई के माध्यम से तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, चश्मे, बैकग्राउंड और फिल्म कैमरे जैसी तस्वीर की गुणवत्ता दिखाई दे रही है. इस ट्रेंड में युवा जहां एट्टीज के फैशन और विंटेज लुक को आजमा रहे हैं, वहीं 40 और 50 की उम्र के लोग इसे अपने बचपन और पुराने दिनों की यादों से जोड़ रहे हैं.

बस एक प्रॉप्म्ट और तस्वीर तैयार

जेन जी को एट्टीज के दौर की तस्वीर तैयार करने में पुराने जमाने की तरह फोटो स्टूडियो या फिर जटिल एडिटिंग करने की जरूरत नहीं है. बल्कि एआई पर मौजूदा फोटो अपलोड करने और एक प्रोम्प्ट देने की जूरूरत है और बस आपकी एट्टीज वाली फोटो तैयार हो जाएगी. तस्वीर में 1980 के दशक के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग, बैकग्राउंड और कैमरा इफेक्ट सब कुछ बस एक कमांड से जोड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Korba News: रील नहीं देख पाई तो महिला ने ले ली खुद की जान, नेट नहीं चलने पर खाई कीड़े मारने की दवा

Exit mobile version