Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, 3.50 लाख से ज्यादा टोकन हुए जारी, 15 जनवरी तक रहेगी व्यवस्था

Chhattisgarh dhan kharidi

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी (Photo Source - ANI)

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत आज से हो रही है. इसके लिए प्रदेश भर में 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, 3.50 लाख से ज्यादा टोकन जारी किए गए हैं. किसानों को परेशानी ना हो, इसके लिए अलग-अलग तरह की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कुर्सी और पेयजल की व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं.

धान खरीदी के लिए क्या-क्या व्यवस्था की गई?

छत्तीसगढ़ में कब तक होगी धान की खरीदी?

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 15 जनवरी 2027 तक होगी. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत राज्य के 27.50 लाख किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कृषक उन्नति योजना को मिलाकर धान उत्पादक किसानों को 3100 रुपये क्विंटल का लाभ देने की नीति बनाई गई है.

160 लाख धान खरीदी का लक्ष्य

धान खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. इस बार राज्य भर में 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 360 केंद्रों को जोड़ा गया है. बिलासपुर में 154 केंद्र, बस्तर में 417 केंद्र, भाटापारा में 181 केंद्र, धमतरी में 108 केंद्र, राजनांदगांव में 122 केंद्र, कबीरधाम में 145 केंद्र और सरगुजा में 61 केंद्र बनाए गए हैं. बिलासपुर में 1.36 लाख और बस्तर संभाग में 2.72 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है.

किसानों को मिलेगा फायदा

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था तैयार की है. इसके बाद यदि कोई किसान 15 क्विंटल ही धान बेचता है तो उसे पूरा बोनस 13839 रुपये दिया जाएगा. जिन किसानों के पास दो एकड़ जमीन है, उन्हें 27678 रुपये बोनस मिलेगा.

Exit mobile version