छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी, 3.50 लाख से ज्यादा टोकन हुए जारी, 15 जनवरी तक रहेगी व्यवस्था
Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत आज से हो रही है. इसके लिए प्रदेश भर में 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, 3.50 लाख से ज्यादा टोकन जारी किए गए हैं. किसानों को परेशानी ना हो, इसके लिए अलग-अलग तरह की व्यवस्था की गई है.
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी (Photo Source - ANI)
Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत आज से हो रही है. इसके लिए प्रदेश भर में 3100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, 3.50 लाख से ज्यादा टोकन जारी किए गए हैं. किसानों को परेशानी ना हो, इसके लिए अलग-अलग तरह की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कुर्सी और पेयजल की व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं.
धान खरीदी के लिए क्या-क्या व्यवस्था की गई?
- इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन किया जाएगा.
- सुरक्षा के लिए CCTV के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
- तुहर टोकन ऐप से टोकन आवंटित किए जा रहे हैं.
- किसानों के लिए कुर्सी, पेयजल के इंतजाम किए गए हैं.
- उपार्जन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलेगी.
- घर बैठे टोकन लिया जा सकता है.
अपडेट जारी है…



