Chhattisgarh Transfer list: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. विभाग की ओर से आबकारी विभाग में कार्यरत 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया है. विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार तबादला आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर पदस्थ किया गया है.
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार
आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित करते हुए नए स्थानों पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है, साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द से जल्द जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रवीण वर्मा को मिली ये जिम्मेदारी
विभाग के आदेशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा को प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर बनाया गया है. वहीं कार्यवाहक उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश कुमार शर्मा को राजनांदगांव भेजा गया है. इसके अलावा स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन में पदस्थ सविता रानी मेघराम को कार्यवाहक उपायुक्त आबकारी रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
