Vistaar NEWS

गोवर्धन पूजा पर छुट्टी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, GAD ने जारी किया आदेश

CG NEWS

महानदी भवन

Chhattisgarh Govardhan Puja Holiday: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, राज्य में गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. अब गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस बार यह पूजा दिवाली के एक दिन बाद 9 नवंबर की जाएगी. बता दें पहले गोवर्धन पूजा पर ऐच्छिक अवकाश दिया जाता था. अब सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे सामान्य अवकाश में बदल दिया है.

GAD ने जारी किया आदेश

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग यानी कि GAD ने संशोधित आदेश जारी कर दिया है. पहले राज्य सरकार ने इस दिन को ऐच्छिक अवकाश की लिस्ट में रखा था. मतलब कर्मचारी को अपने 3 ऐच्छिक अवकाश में से एक छुट्टी लेनी पड़ती. लेकिन अब इसे सीधे सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया है.

CG Weather News: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट

अलग से नहीं लेनी पड़ेगी छुट्टी

इसका मतलब ये हुआ कि 9 नवंबर को सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे. कर्मचारियों को अलग से छुट्टी के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा.दरअसल, GAD ने 6 नवंबर 2025 को 2026 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी. उस लिस्ट में क्रमांक 50 पर 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश दिखाया गया था. अब सरकार ने उसी आदेश में संशोधन कर दिया है.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक / सामान्य अवकाश माना जाएगा. इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा और वे अपने परिवार के साथ यह पर्व मना सकेंगे.

Exit mobile version