Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब कांड की जांच कर रही एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कई सालों से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल को यूनाइडेट अरब अमीरात के दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. UAE के अधिकारियों ने ये कार्रवाई की है. अब आरोपी को भारत लाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
अनबर ढेबर तक कमीशन पहुंचाने का आरोप
शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. एजेंसी के अनुसार आरोपी विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट का अहम हिस्सा रहा है. वित्तीय मैनेजर की तरह काम करता था. उस पर आरोप है कि वह डिस्टलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलकर अनबर ढेबर तक पहुंचाता था. इस पूरे मामले में अग्रवाल की भूमिका अहम मानी जा रही है. ED लंबे वक्त से विकास अग्रवाल की तलाशी में जुटी थी.
अपडेट जारी है…
