दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को CM साय का बड़ा तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 33वीं किस्त

Mahtari Vandan Yojana: महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, इस बार प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि भेजी जाएगी.
CG News

महतारी वंदन योजना

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार आज महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेगी. इस बार यह राशि राज्योत्सव समारोह के मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों अंतरित की जाएगी. शाम को होने वाले समापन समारोह में अमित शाह बटन दबाकर राशि का अंतरण करेंगे.

लाखों महिलाओं के खाते में डाली जाएगी राशि

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, इस बार प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि भेजी जाएगी. विभाग ने बताया कि नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को इस योजना के तहत 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा.

▶ Vistaar News YouTube

आज जारी होगी 33वीं किस्त

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 32 किस्तों में महिलाओं को 20,717.87 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है. आज 33वीं किस्त जारी होने के बाद कुल सहायता राशि बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार 

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज

बता दें, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में भव्य समापन होगा. समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ दौरा काफी व्यस्त रहेगा. वे आज दोपहर 2:40 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे वे दोपहर 3 बजे पंडरी स्थित एक निजी हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 4:50 बजे वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे, जहां विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे. पार्क के लोकार्पण के बाद शाम 6 बजे वे सीधे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे और रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद रात 8:20 बजे वे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें