Vistaar NEWS

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Alert IMD

छ्त्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. आज से पूरे राज्य में अच्छी बारिश की स्थिति बनेगी, जिसके चलते अगले एक सप्ताह तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसीलिए राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. आइए जानते कि कैसा रहेगा आज का मौसम.

इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी जा रही है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ के मौसम (Chhattisgarh Weather) की बात करें तो आज 02/07/2026 को तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:19 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:48 PM बजे होगा. नमी का स्तर 66 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1003 के स्तर पर है.

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम करने और पेड़ों के नीचे छुपने से बचें. मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है रायपुर, बिलासपुर, पेंड्रा और अंबिकापुर में लगातार घने बादल छाए रहेंगे और लगातार बर्षा होगी. बस्तर और जगदलपुर क्षेत्र में भी पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है, जो आगे भी जारी रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- केदार कश्यप को अमित शाह से डांट क्यों पड़ी? विस्तार शिक्षा सम्मान समारोह में मंत्री ने सुनाया किस्सा

Exit mobile version