Raipur Light Rain Forecast: छत्तीसगढ़ में बीते 3-4 दिनों से कमजोर पड़े मानसून के 10 सितंबर से फिर से एक्टिव होने के आसार है. मौसम साफ होने के वजह से पिछले दिनों तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई, लेकिन विभाग ने कहा है कि अभी मौसम करवट लेगा और एक बार फिर से प्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. आईएमडी के मुताबिक, 10 सिंतबर से पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक्टिव होने जा रही हैं.
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव
आईएमडी के अनुसार, 11 सिंतबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं. इस वेदर सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है. लो प्रेशर एक्टिव होने के कारण 11 सितंबर से प्रदेश में तेज बारिश की संभावना हैं. आज भी प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहने की संभावना हैं.
राजनांदगांव में 34.5 डिग्री सेल्सियस
आज रायपुर में अधिकताम तापमान 33 डिग्री और न्यनतम करीब 26 डिग्री रहने का अनुमान है. बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं पेंड्रा रोड दुर्ग में न्यनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बिजली गिरने का अलर्ट
आज के लिए मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. यदि आप आज बाहर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो दोपहर के बाद सावधानी बरतें और जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें. दोपहर 1:30 बजे के बाद से लेकर देर रात तक गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की 60% से 85% तक संभावना बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: Korba News: रील नहीं देख पाई तो महिला ने ले ली खुद की जान, नेट नहीं चलने पर खाई कीड़े मारने की दवा
