छत्तीसगढ़ में 5 दिन के ब्रेक के बाद मानसून रिटर्न, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें IMD अपडेट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में लोग पिछले चार-पांच दिनों से लोग उमस से परेशान है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों मौसम करवट बदल सकता है.
CG Weather Update

फाइल फोटो

CG Weather: छत्तीसगढ़ में लोग पिछले चार-पांच दिनों से लोग उमस से परेशान है. हालांकि अब प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर है. अगले कुछ दिनों में राज्य में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज होनी वाली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां में तेजी आने की संभावना जताई गई है.

आज से करवट लेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 3 नए मौसम सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आज से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा. राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे, जहां अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रह सकता है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर की बात करें तो आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. तामपान की दृष्टि से अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग का अनुनाम है 19 सितंबर से मौसम करवट लेगा और इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

बीते 24 घंटे का हाल

बीते 24 घंटे की बात करें तो, इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में छुट-पुट बारिश देखने को मिली. पेंड्रा रोड, सल्हेवारा और चांपा में सबसे अधिक 20-20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं कुनकुरी, रामानुजगंज, रेंगाखार कला और रघुनाथ नगर में 10-10 मिमी पानी गिरा.

सामान्य से करीब 5% कम बारिश

मानसून सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से करीब 5% कम बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में सरायपाली और कटेकल्याण जैसे इलाकों में 10-10 मिमी बारिश हुई है. अब नए सिस्टम के सक्रिय होने से इस कमी में सुधार की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- CG News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से ज्यादा दीप जले, रायपुर में सीएम साय ने भी जलाया दीया

ज़रूर पढ़ें