एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी ने सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की. इस मौके पर सीएम विष्णु देव साय भारतीय महिला कबड्डी टीम की की इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया. मुख्यमंत्री साय ने कोरबा जिले की संजू देवी का अभिनंदन किया और उन्हें 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की.
छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं में अपार सामर्थ्य-CM साय
इस साय ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए कहा, ‘संजू देवी ने अपने उत्कृष्ट खेल, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है. उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है.’ सीएम ने आगे कहा ‘छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं में अपार सामर्थ्य है. राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन मिले, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें.’
फोन पर भी दीं थी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य एवं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की निवासी सुश्री संजू देवी को फोन पर इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं थी. मुख्यमंत्री श्री साय ने सुश्री संजू देवी से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है.
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. भारतीय टीम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.
यह भी पढ़ें– Asian Games 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाका, यशवीर सिंह और रोहित यादव ने मेडल जीतकर रचा इतिहास
