CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह से मुलाकात की. सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह से शिष्टाचार भेंट हुई.
उन्होंने आगे लिखा कि इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय एवं मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी श्यामबिहारी जायसवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे.
आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह जी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी एवं मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। @bjpkarmveer @PawanSaiBJP @ShyamBihariBjp
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 10, 2026
11 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार
कर्मवीर सिंह 11 अक्टूबर को अपना कार्यभार संभालेंगे. नवरात्र के पहले दिन दायित्व संभालेंगे. बीजेपी ने 24 सितंबर 2026 को उन्हें संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी.
कौन हैं कर्मवीर सिंह?
- कर्मवीर सिंह तहसील, जिला और विभाग प्रचारक रह चुके हैं.
- साल 2015 में मेरठ और 2019 में ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक की कमान संभाल चुके हैं.
- साल 2020 में उन्हें RSS से बीजेपी में भेजा गया है. इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश बीजेपी सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली.
- साल 2022 में उन्हें झारखंड प्रांत का संगठन महामंत्री बनाकर भेजा गया. 4 साल तक उन्होंने संगठन का कार्यभार संभाला.
