चुनाव आयोग विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने विष्णु देव साय ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अपनी बात रखी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के प्रेस नोट से सबकुछ साफ हो गया है और एक बार फिर से ये साबित हो गया है कि कांग्रेस केवल झूठ फैलाने का काम कर रही है. कांग्रेस एक अंग्रेजी अखबार के रिपोर्ट को दिखाकर भ्रम फैलाने का काम कर रही. ये मात्र कल्पना है और कुछ नहीं है.
भारतीय चुनाव आयोग की दुनियाभर साख-सीएम साय
भाजपा प्रदेश कार्यालय (बोरियाकला) रायपुर में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सीएम साय ने कहा कि भाततीय चुनाव आयोग की दुनियाभर में साख है उनकी सराहना होती है लेकिन ये विपक्ष का सवाल उठाना एक तरह से कांग्रेस की हतासा का परिणाम है. इतना ही नहीं कांग्रेस लगातार इस तरह की हरकतों से बाज नहीं आती है.
चुनाव आयुक्तों ने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा-सीएम साय
उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों ने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा, कांग्रेस संवैधानिक संस्थानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. जनता का भरोसा हारने के बाद कांग्रेस ऐसा कर रही है. कल तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस वार्ता कर सभी चीजें साफ की.सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले को वैध ठहराया है. देश की जनता जानती है कि सभी चुनाव सही से संपन्न हुए हैं.
"प्रेस वार्ता", भाजपा प्रदेश कार्यालय, बोरियाकला, रायपुर https://t.co/bJFr8uGuCA
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 27, 2026
विदेशों में देश को बदनाम करने का काम करते है राहुल गांधी-सीएम साय
कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है तो ऐसे आरोप अलग अलग चीजों पर लगती है. राहुल गांधी को हर बार माफी मांगनी पड़ती है फिर भी बार बार ऐसी हरकत करते हैं. पहले EVM को गलत ठहराते थे. कांग्रेस राहुल गांधी के कारण जिस डाली में बैठी है उसी को काटने का काम करती है. राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह विदेशों में देश को बदनाम करने का काम करते हैं.
ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में बारिश का तांडव! रायपुर से जगदलपुर तक पानी-पानी, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
