CG News: केरलम के दो दिवसीय दौरे CM साय, BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय केरलम दौरा आज कोची में जारी रहेगा. वे RDO चेंगन्नूर जाएंगे और सुबह 11 बजे BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केरलम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. वे RDO चेंगन्नूर जाएंगे और दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे. इसमें चैंगान्नूर से भाजपा प्रत्याशी एमवी गोपाल कुमार और अरणमुला विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुम्मनाम राजशेखरन की नामांकन रैली में शामिल होंगे.

केरलम में BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हाेंगे साय

इसके बाद सुबह 11:50 बजे आरनमुला में BJP प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन में भाग लेंगे. दिनभर का यह दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से किया जाएगा, जिसके बाद सीएम होटल लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद शाम 4 बजे वे कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां छत्तीसगढ़ सदन में उनका रात्रि विश्राम होगा. कल सुबह 6 बजे वे दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटेंगे.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, फिर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगा पारा

केरलम में 9 अप्रैल को वोटिंग

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी. यह चुनाव एक ही चरण में आयोजित होगा. वहीं, पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी.

ज़रूर पढ़ें