Dhamtari Murder: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक के चक्कर में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पति ने पत्नी का गला घोंट कर उसे मार डाला. इतना ही नहीं, हत्या के बाद पति ने मर्डर को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को फांसी से लटका दिया.
यह है पूरा मामला
दरअसल कुछ दिनों पहले पति और पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी. दंपत्ति की 2 साल पहले शादी हुई थी. विवाह के बाद ही पति को पत्नी पर शक था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है. उस दिन भी दोनों के बीच इसी बात पर लड़ाई हुई थी. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया.गला दबाने से उसकी मौत हो गई. इतना ही नहीं,
पति ने हत्या की बात छिपाने की कोशिश की। उसने पत्नी की मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि किसी को हत्या का शक न हो.
ऐसे पकड़ाया पति
पत्नी की लाश फांसी पर लटक हुई मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया.जांच के दौरान महिला के गले पर निशान मिले.इन निशानों और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा.
पूछताछ के दौरान पति ने कबूला जुर्म
शक गहराने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत की वजह हत्या बताई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को पूछताथ के लिए बुलाया. इस दौरान पति ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढे़ं- Ujjain: महाकाल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन में पहली बार पहुंचे डेढ़ करोड़ श्रद्धालु
