धमतरी के एक होटल में 22 वर्षीय युवती की मौत के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कवर्धा से धमतरी आई युवती होटल के कमरे में मृत मिली थी.
Dhamtari: बहू बार-बार मायके चली जाती थी और कथित तौर पर पति से तलाक की मांग करती थी. पिता का आरोप है कि दोबारा साथ रहने के लिए करीब 25 लाख रुपये की मांग की जाती थी. बहू पिछले करीब 9 महीनों से अपने मायके में रह रही थी.
Dhamtari Crime News: मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि धमतरी में रहने वाले युवती के कथित बॉयफ्रेंड ने मृतका की सहेली को मैसेज किया था. मैसेज में उसने पिंकी (प्रिया) से बात कराने की बात कही और यह भी बताया कि पिंकी ने उसे हर तरफ से ब्लॉक कर दिया है.
Dhamtari Murder: धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में पति ने शक के चलते पत्नी वीणा ध्रुव (27) की नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ, पुलिस ने आरोपी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू (30) को गिरफ्तार कर लिया है.
Dhamtari: धमतरी में सामने आया यह मामला किसी रहस्य से कम नहीं है. परिवार जिस युवक को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर चुका था, उसके सभी क्रिया-कर्म भी पूरे हो चुके थे. लेकिन अचानक वही युवक धमतरी में जिंदा मिल गया.
Dhamtari: धमतरी जिले के गंगरेल बांध के बोटिंग स्थल के पास भगवान नेमीनाथ की मूर्ति मिली है. मूर्ति मिलने की सूचना के बाद जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ प्रतिमा को इतवारी बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन स्वेताम्बर मंदिर में सुरक्षित रख लिया.
धमतरी. बहुचर्चित भोयना तिहरे हत्याकांड में बुधवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मोहन सिंह कोर्राम की अदालत ने पांचों वयस्क दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
Dhamtari: धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम दमकाडीह में सिंचाई विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है. नहर की समय पर मरम्मत और रखरखाव नहीं होने के कारण माइनर नहर बीच से टूट गई, जिससे आसपास के लगभग 80 से 100 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है.
CG News: छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है. जिले में विकसित PACS (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति) आधारित ड्रोन कृषि सेवा मॉडल को कोलकाता में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के 17वें स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रीय सम्मान मिला.
CG News: धमतरी में वन्यजीवों का शिकार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना पांच युवकों को भारी पड़ गया. वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धामन सांप और गोय का शिकार कर कथित तौर पर उसे पकाकर खाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.