Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ः बाइक के अंदर घुसा लंबा कोबरा, देखें दिल की धड़कन बढ़ाने वाला Video

इनपुटः अभिषेक मिश्रा.

धमतरी. शहर की कमल विहार कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक के अंदर करीब साढ़े चार फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप घुस गया. बाइक में सांप होने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर सर्प मित्र सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे और बाइक की बारीकी से जांच शुरू की. बाइक के अंदर छिपे कोबरा को बाहर निकालने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब साढ़े चार फीट लंबे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू करने में सर्प मित्र सफल रहे.

रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग सांप को देखने के लिए मौके पर जमा हो गए. सांप के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली. सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि कोबरा को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

बाइक में सांप घुसने की सूचना से मचा हड़कंप

बाइक के अंदर जहरीला सांप होने की खबर तेजी से आसपास फैल गई थी. इसके बाद लोग बाइक के आसपास जमा हो गए. हालांकि, सर्प मित्र की सूझबूझ और सावधानी से सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अब धमतरी का ये वीडियो सोशल में तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स लोगों से ये अपील कर रहे है कि बारिश के समय बाइक, जूता और ऐसे वस्तुओं का इस्तेमाल ध्यान से करें जहां सांप छिप सकते है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है नया भाजपा प्रदेश प्रभारी, राजनीतिक गलियारों में इन नामों को लेकर चर्चा

Exit mobile version