Vistaar Health Conclave: ‘लाइफस्टाइल कैसे सुधारें, क्या खाएं और क्या नहीं?’ डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने दिया हेल्दी हार्ट का मंत्र
डॉ. स्नेहिल गोस्वामी
Vistaar Health Conclave: आज राजधानी रायपुर में Vistaar News की ओर से Health Conclave का आयोजन किया गया. शहर के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में नारायण हेल्थ MMI के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक जैसे गंभीर विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.
लाइफस्टाइल को कैसे बेहतर बनाया जाए?
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने हेल्दी लाइफस्टाइल और उसे अपनाने के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि सही जीवनशैली अपनाकर हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. Vistaar News के एडिटर-इन-चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने डॉ. स्नेहिल गोस्वामी से सवाल किया कि आज के समय में लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च तो करते हैं, लेकिन आप बताइए की उनको अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए, क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?
एडिक्शन से दूरी हमारी लॉन्गेविटी बढ़ाने में मदद करती है
इस सवाल का जवाब देते हुए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहिल गोस्वामी ने कहा कि हमारे पूर्वजों के समय खान-पान कहीं अधिक संतुलित और प्राकृतिक हुआ करता था. हमारे ग्रंथों में भी सात्विक और शाकाहारी भोजन को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के एडिक्शन से दूर रहना हमारे लिए बेहद जरूरी है. यदि कोई व्यक्ति सभी तरह के एडिक्शन और बुरी आदतों से दूर रहता है, तो यह उसकी लॉन्गेविटी बढ़ाने में मदद करता है और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने की संभावना कई गुना तक बढ़ जाती है.