छत्तीसगढ़ में 4 नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर आवेदन शुरू, कल 2 बजे तक मौका

Chhattisgarh Nursing Admission: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रिक्त सीटों के कारण कई संस्थानों में सीटें खाली रह गई थीं, जिन्हें भरने के लिए स्ट्रे राउंड आयोजित किया जा रहा है. जरूरी बात यह है कि स्ट्रे राउंड में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा.
CG NEWS

नर्सिंग स्टूडेंट

Chhattisgarh Nursing Admission: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग में करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश में 4 नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आज से स्ट्रे राउंड के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. अभ्यर्थी कल दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.

अभ्यर्थी कल तक आवेदन कर सकेंगे

अभ्यर्थी कल दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है. इन पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों को भरने के लिए यह अंतिम चरण माना जा रहा है.

कई संस्थानों में सीटें खाली

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रिक्त सीटों के कारण कई संस्थानों में सीटें खाली रह गई थीं, जिन्हें भरने के लिए स्ट्रे राउंड आयोजित किया जा रहा है. जरूरी बात यह है कि स्ट्रे राउंड में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा. पिछले राउंड में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना होगा.

29 से 30 नवंबर तक आवेदनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया

बिना नए आवेदन के किसी भी अभ्यर्थी को स्ट्रे राउंड में शामिल नहीं किया जाएगा. 29 से 30 नवंबर तक आवेदनों की स्क्रूटनी और प्रवेश प्रक्रिया होगी. इस दौरान दस्तावेजों की जांच की जाएगी और पात्र अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी.

खास बात यह है कि, इस बार बीएससी नर्सिंग में 10 परसेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे. इससे कम अंक वाले अभ्यर्थियों को भी नर्सिंग में प्रवेश का अवसर मिलेगा

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें