दुर्ग–निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन की तारीख और गाड़ी संख्या में बदली
ट्रेन (File Photo)
रायपुर. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे की परिचालन तिथि और गाड़ी संख्या में बदलाव किया है. इसके तहत दुर्ग से 08 नवंबर को रवाना होने वाली पूजा स्पेशल अब 05 नवंबर को नई गाड़ी संख्या 08753 के साथ चलेगी. इसी तरह हजरत निजामुद्दीन से 09 नवंबर को दुर्ग के लिए रवाना होने वाली ट्रेन अब 06 नवंबर को गाड़ी संख्या 08754 के साथ संचालित होगी. (Durg Hazrat Nizamuddin Special Train Changed Dates)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल का परिचालन निर्धारित तिथि 08 नवंबर 2026 (रविवार) के स्थान पर अब 05 नवंबर 2026 (गुरुवार) को गाड़ी संख्या 08753 के साथ किया जाएगा.
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08752 हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल अब पूर्व निर्धारित तिथि 09 नवंबर 2026 (सोमवार) के स्थान पर 06 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को गाड़ी संख्या 08754 के साथ चलेगी. (Durg Hazrat Nizamuddin Special Train Changed Dates)
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संशोधित तारीख और गाड़ी संख्या की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः राज्योत्सव पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली जंगल सफारी और अचानकमार में बफर सफारी शुरू