Vistaar NEWS

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा

Gyaneshwari Yadav to receive out-of-turn promotion will become DSP glasgow commonwealth games 2026

सीएम विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव से की मुलाकात

CG News: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव अब डीएसपी बनने वाली हैं. सीएम विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का ऐलान किया है. इसके साथ ही 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने सोमवार (3 अगस्त 2026) को सीएम आवास पर ज्ञानेश्वरी यादव से मुलाकात की.

सीएम ने ज्ञानेश्वरी यादव से की मुलाकात

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम विष्णुदेव साय ने पोस्ट करके लिखा कि ज मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की रजत पदक विजेता, राजनांदगांव की हमारी प्रतिभाशाली बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया. अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर ज्ञानेश्वरी ने पूरे छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है.

पोस्ट में आगे लिखा कि उनकी यह उपलब्धि हमारी बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति की घोषणा की है.

‘छत्तीसगढ़ का नाम विश्व मंच पर पहुंचाया’

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. विश्वास है कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में भी भारत और छत्तीसगढ़ का नाम विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी.

ये भी पढ़ें: Asian Weightlifting Championship में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया मान, CM साय ने दी बधाई

कौन हैं ज्ञानेश्वरी यादव ?

ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव जिले के ग्राम भोड़िया की रहने वाली हैं. वेटलिफ्टिंग में उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है. इसी साल एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था. फिलहाल यादव पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर तैनात हैं

Exit mobile version