Vistaar NEWS

हरेली तिहार के पोस्टर से ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की तस्वीर गायब, चरणदास महंत बोले- यह बीजेपी की चाल, बैज ने भी साधा निशाना

CG News

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत

CG News: हरेली तिहार को लेकर जारी किए गए पोस्टर में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हरेली तिहार के पोस्टर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाई गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ महतारी को स्थान नहीं दिया गया. वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने भी तंज कसा है.

‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की तस्वीर हटाना BJP की चाल – महंत

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता से जुड़े हरेली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के पोस्टर से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब होना दुखद है. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पोस्टर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं लगाना भाजपा की सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की पहचान और अस्मिता का प्रतीक हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और किसानों से जुड़ा प्रमुख पर्व है. ऐसे आयोजन के प्रचार-प्रसार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान को प्रमुखता मिलनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को पोस्टर से अलग करना एक सोची-समझी चाल है. उनका आरोप है कि भाजपा छत्तीसगढ़ियों को उनकी पहचान और छत्तीसगढ़ महतारी से अलग करने का प्रयास कर रही है.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version