Vistaar NEWS

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000 के पार पहुंची कीमत, यहां देखें नया रेट

LPG Price Hike CG

एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

LPG Price Hike CG: आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं. जिसके बाद छत्तीसगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपए के पार पहुंच गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा

आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल के बाद एक और झटका लगा है. जहां गैस कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. गैस कंपनियों ने तीन महीने पहले 7 मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपए बढ़ाई थी. इस तरह इस साल में अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कुल 89 की बढ़ोतरी हुई है.

छत्तीसगढ़ में 1000 के पार पहुंची कीमत

वहीं दाम बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब 984 रुपये से बढ़कर 1030 रुपये हो गई है. गैस कंपनियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी थी. ऐसा इसलिए है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें बढ़ गई हैं, जबकि घरेलू बाजार में इसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है. यही वजह है कि, सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी वाली घरेलू LPG की बिक्री पर भारी और लगातार नुकसान हो रहा है.

ये भी पढ़ें: CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में 10 से 12 जून तक रद्द रहेंगी 8 मेमू-डेमू ट्रेन, ये है पूरी लिस्ट

शहरो में क्या है कीमत?

Exit mobile version