MP LPG Price Hike: आज से 29 रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, जानें भोपाल-इंदौर समेत आपके शहर में क्या हैं रेट

MP LPG Price Hike: पिछली बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये बढ़ी थीं. वेस्ट एशिया में संकट के कारण पूरे विश्व में गैस की सप्लाई पर असर हुआ था. इससे ईंधन की सप्लाई में रुकावट आई और कीमतों में इजाफा हुआ है.
LPG Gas Cylinder Price Hike

एलपीजी सिलेंडर

MP LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से इजाफा हुआ है. डोमेस्टिक LPG की कीमतों 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसका असर मध्य प्रदेश की जनता पर भी देखने को मिल रहा है. इससे आम नागरिकों की जेब पर असर तो पड़ेगा ही, इसके साथ ही महीने का बजट भी गड़बड़ा जाएगा.

किस शहर में कितना महंगा हुआ सिलेंडर?

मध्य प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में गैस की कीमतों ने 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, जबलपुर में सबसे कम दाम बने हुए हैं.

शहरपुरानी कीमतनई कीमत
भोपाल918.50947.50
इंदौर941970
जबलपुर 919.50
ग्वालियर996.501025.50
उज्जैन972.501001.50
रीवा937966
सतना 938.50967.50

तीन महीने में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें

पिछली बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये बढ़ी थीं. वेस्ट एशिया में संकट के कारण पूरे विश्व में गैस की सप्लाई पर असर हुआ था. इससे ईंधन की सप्लाई में रुकावट आई और कीमतों में इजाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन ऑयल कंपनियों को इससे मामूली भरपाई हुई. दावा किया जा रहा है कि इस दौरान कंपनियों को हर एक गैस सिलेंडर पर 703 रुपये तक का नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें: LPG New Rules: गैस सिलेंडर चाहिए तो तुरंत निपटाएं ये काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा एलपीजी कनेक्शन

30 दिनों के भंडारण के निर्देश

सरकारी तेल कंपनियों को सरकार ने गैस के भंडारण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक 30 दिनों का एलपीजी स्टोरेज करने के लिए कहा गया है. भारत अपनी जरूरत का बहुत बड़ा हिस्सा विदेश से आयात करता है. इसे लेकर सरकार ने रणनीतिक पहल की है. नियमों को कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है. फिलहाल ग्राहकों को ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों में सिलेंडर मिल रहा है.

ज़रूर पढ़ें