Vistaar NEWS

Mahadev Betting App: कारोबारी विकास गर्ग को ED ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, रायपुर लेकर पहुंची टीम, कोर्ट में किया पेश

Mahadev Betting App

कारोबारी विकास गर्ग

Mahadev Betting App: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. सिंडिकेट से जुड़े कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उन्हें रायपुर लेकर पहुंची है.

कारोबारी विकास गर्ग को लेकर रायपुर पहुंची ED

इसके बाद ईडी की टीम विकास गर्ग को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करने के लिए रवाना हुई. ED ने विकास गर्ग को कोर्ट पेश कर 10 दिन की रिमांड की मांग की है. जिससे उससे पूछताछ की जा सके.

सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान महादेव सट्टा ऐप नेटवर्क, मनी ट्रेल, वित्तीय लेन-देन और अन्य संदिग्धों की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं. पूछताछ में मामले से जुड़े और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि पिछले दिनों ED ने विकास गर्ग की 940 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की थी.

सौरभ चंद्राकर भी ओमान से गिरफ्तार

6 दिन पहले ही महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट हुआ था. उस पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है. चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था.

जांच में हुए कई खुलासे

ED ने इस मामले की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस के दुर्ग जिले में दर्ज एफआईआर, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में दर्ज मामलों के आधार पर शुरू की थी. जांच में सामने आया कि ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट विदेश से संचालित फ्रेंचाइजी आधारित ‘पैनल नेटवर्क’ के जरिए काम कर रहा था. एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क से हर महीने 450 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई हो रही थी.

ये भी पढ़ें– CG Assembly Session: नकटी गांव के मुद्दे पर हंगामा, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष की नारेबाजी, टंकराम वर्मा बोले- विधि सम्मत हुई थी कार्रवाई

Exit mobile version