रायपुर. महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी को लेकर ईडी ने आधिकारिक जानकारी साझा की है. इसमें बताया गया है कि करीब तीन साल से फरार चल रहे महादेव ऑनलाइन बुक के सह-प्रवर्तक और मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Mahadev Betting App CBI Raids: महादेव सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को लाइव सट्टेबाजी और जुएं के पैनल चलते हुए मिले. जिन्हें बंद कराया गया
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर से अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सात दिनों तक पूछताछ करेगा. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ के बाद अब ईडी ने उसे अपनी जांच के दायरे में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है.
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सीबीआई की विशेष अदालत ने सौरभ चंद्राकर की आठ दिन की रिमांड मंजूर कर ली है.
CG News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप की रकम का इस्तेमाल शेयर बाजार में किया गया है.
Mahadev Online Betting App: जांच में सामने आया कि विभिन्न पैनलों के जरिए आय अर्जित की जाती थी. हर पैनल से औसतन 5 से 10 लाख रुपये मिलते थे. इन पैनलों के जरिए रकम को घुमाया जाता था. बताया जा रहा है कि हर दिन जमा होने वाली राशि का आंकड़ा 99 करोड़ रुपये मिला है.
Shefali Bagga: महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में ED स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से पूछताछ कर रही है. उन पर एप को प्रमोट करने का आरोप है. इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि सट्टा एप के ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से उनके संपर्क सामने आए हैं.
Mahadev Betting App: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. सिंडिकेट से जुड़े कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उन्हें रायपुर लेकर पहुंची है.
Mahadev Online Betting App: पकड़े गए युवा श्रीलंका में महादेव सट्टा एप का संचालन कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिलने पर छापेमारी की. इसके बाद 147 भारतीयों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया और उनसे वीजा एवं पासपोर्ट ले लिया गया है. पूछताछ की जा रही है
Mahadev Online Betting App: CBI ने किंगपिन सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं. दोनों के खिलाफ पहले आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं. इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने 66 लोगों के खिलाफ 5 अन्य चार्जशीट दाखिल की है.