Mahanadi Jal Vivaad: रायपुर: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि, विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी की उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है. बैठक में दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. अब इस विवाद को गृहमंत्री सुलझाने की कोशिश करेंगे.
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान आया सामने
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद पर गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने की खबर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुहर लगाई है. डिप्टी सीएम ने कही कि, 1 तारीख को होने वाली बैठक के बाद परिणाम आने वाला है. उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी कई सारी बैठकें हो चुकी हैं इस बार छत्तीसगढ़ के लिए सुकद खबर आने वाली है.
जल विवाद पर होगी चर्चा
बताते चलें कि, केंद्रीय जल आयोग के सचिव ने पिछली बैठकों से जुड़ी जानकारी महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल के समक्ष भी प्रस्तुत की है, जिसे रिकॉर्ड पर ले लिया गया है. इससे पहले 20 सितंबर को बैठक हुई थी. दोनों नेताओं के बीच एक घंटे से ज्यादा समय तक अलग-अलग मुद्दों के साथ महानदी जल विवाद पर भी चर्चा हुई थी.
क्या है विवाद का कारण ?
दरअसल, दोनों राज्यों में लंबे समय से महानदी को लेकर आनाकानी चल रही है. छत्तीसगढ़ का तर्क है कि , महानदी का बड़ा जलग्रहण क्षेत्र उसके हिस्से में है. ऐसे में नदी लाइफलाइन मानी जाती है. वहीं ओडिशा का कहना है कि, उसका आरोप है कि छत्तीसगढ़ द्वारा ऊपरी हिस्से में एकतरफा बैराज और बांध बनाने से नदी का प्रवाह कम हो गया है.
BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बनारस स्नातक से केदारनाथ तो पटना से नवल किशोर पर दांव
