Vistaar NEWS

Mahtari Vandan Yojana: सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक

Chhattisgarh government starts door-to-door e-KYC verification for Mahtari Vandan Yojana beneficiaries

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी

Chhattisgarh CM Sai payment transfer: रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. लंबे समय से राज्य की पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं. वह इंतजार अब खत्म हो चुका है. सीएम विष्णु देव साय ने राज्य की सबसे लोकप्रिय स्कीम महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी कर दी है. पात्र महिलाओं के खातों में 1 हजार रुपए की राशि भेजी जा चुकी है. आइए जानते हैं 31वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के आसान तरीके के बारे में.

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी कर दी गई है. मंगलवार को बालोद जिले के दौंडी लोहारा से डीबीटी के माध्यम से 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदेश की महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की गई.

इस किस्त के साथ योजन के तहत अब तक 20,075 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है. सरकार की ओर से हर महीने पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें घरेलू जरूरतों में आर्थिक सहारा मिल सके.

सितंबर में रिलीज होनी थी 31वीं किस्त

बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक महिलाओं को 30 किस्तों में लगभग 19,444 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है. सितंबर में मिलने वाली 31वीं किस्त को मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए समय से पहले ही महिलाओ के बैंक खातों में भेजने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें-महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, अब इन-इन लोगों से होगी वसूली

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Exit mobile version