रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे.
तबादला सूची में संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है. डॉ. उषाकिरण बड़ाईक को जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है. वहीं उप संचालक चंद्रशेखर कश्यप को जिला जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है.
उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसारिया को जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर भेजा गया है. इसी तरह उप संचालक श्रुति ठाकुर और राहुल सोन को जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर एवं कवर्धा से जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर भेजा गया है. सहायक संचालक चंद्रेश ठाकुर को बालोद से कबीरधाम और सुजीत सिंह को मुंगेली से रायगढ़ पदस्थ किया गया है.
सूची में सहायक संचालक प्रदीप सिंह को सूरजपुर से बलरामपुर-रामानुजगंज, ताराशंकर सिन्हा को कांकेर से जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर और गुलाब दड़सेना को रायगढ़ से सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है. सहायक जनसंपर्क अधिकारी बिसेकुमार राठे को जशपुर से गरियाबंद तथा राहुल को बेमेतरा से जशपुर पदस्थ किया गया है.
इसके अलावा अशोक चंद्रवंशी को जनसंपर्क संचालनालय से बालोद, निखिलेश देवांगन को कबीरधाम से राजनांदगांव और देविका मेरावी को बलरामपुर-रामानुजगंज से सूरजपुर भेजा गया है. देवेंद्र यादव को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से महासमुंद और विशाल कुमार जायसवाल को सूरजपुर से सरगुजा पदस्थ किया गया है.
आदेश के अनुसार गणेश राम बघेल को धमतरी से दंतेवाड़ा, सत्यप्रकाश नाग को दंतेवाड़ा से महासमुंद, रामनारायण गढ़ेवाल को महासमुंद से रायपुर और सुमीत चौबे को जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय धमतरी भेजा गया है. अंकुर तिक्की को बलरामपुर-रामानुजगंज से सरगुजा पदस्थ किया गया है.
