Vistaar NEWS

Railway News: रेलवे स्टेशन में यात्रियों के Chips और Namkeen पैकेट से कंपनियां कर रही चोरी!

रेलवे स्टेशन में फूड प्रोडक्ट बेचने के लिए कंपनियों को रेलवे से अनुमति लेने की जरूरत होती है. इस दौरान कंपनियों को ये बताना होता है कि वो अपना कौन सा प्रोडक्ट कितने एमआरपी में कितना ग्राम यात्रियों को देंगे. Yellow Diamond ने अपने चिप्स नमकीन, भुजिया सेव, रतलामी सेव समेत अन्य की अनुमति ली. रेलवे ने 20 अगस्त 2026 को ही ये अनुमति तमाम कंपनियों को दी. इसमें डायमंड कंपनी ने रेलवे को ये जानकारी देकर अनुमति ली कि वे यात्रियों को चिप्स के 24 ग्राम के पैकेट के लिए 10 रुपए, 27 ग्राम के पैकेट के लिए 15 रुपए और 40 ग्राम के चिप्स पैकेट के लिए 20 रुपए एमआरपी वाले पैकेट बेचेगी.

Yellow Diamond Chips Scam


रायपुर. ट्रेनों में सफर के दौरान चिप्स और नमकीन तो आप खरीदते ही होंगे… लेकिन क्या आपने कभी इस बात का ध्यान दिया कि कंपनियां जो नमकीन और चिप्स मार्केट में बेचती है उससे महंगे दामों पर ये रेलवे परिसर में बेचा जाता है… लेकिन अब इससे आगे की कहानी आपको बताते है. Yellow Diamond, Bikaji जैसी नामी कंपनियां यात्रियों के चिप्स और नमकीन चोरी कर रही है, चोरी भी चोरी छिपे नहीं, बल्कि खुलेआम डंके की चोट पर, चलिए विस्तार से आपको समझाता है.

रेलवे स्टेशन में फूड प्रोडक्ट बेचने के लिए कंपनियों को रेलवे से अनुमति लेने की जरूरत होती है. इस दौरान कंपनियों को ये बताना होता है कि वो अपना कौन सा प्रोडक्ट कितने एमआरपी में कितना ग्राम यात्रियों को देंगे.

Yellow Diamond ने अपने चिप्स नमकीन, भुजिया सेव, रतलामी सेव समेत अन्य की अनुमति ली. रेलवे ने 20 अगस्त 2026 को ही ये अनुमति तमाम कंपनियों को दी. इसमें डायमंड कंपनी ने रेलवे को ये जानकारी देकर अनुमति ली कि वे यात्रियों को चिप्स के 24 ग्राम के पैकेट के लिए 10 रुपए, 27 ग्राम के पैकेट के लिए 15 रुपए और 40 ग्राम के चिप्स पैकेट के लिए 20 रुपए एमआरपी वाले  पैकेट बेचेगी.

लेकिन कंपनी ने बड़ी चालाकी से यात्रियों के 20 रुपए वाले चिप्स पैकेट में 4 ग्राम चिप्स की चोरी की और उन्हे 36 ग्राम चिप्स पैकेट बेच रही है. इसकी पूरी पड़ताल विस्तार न्यूज की टीम ने की और ये जानकर रेलवे के अधिकारी भी दंग रह गए.

Bikaji भी कर रही खेल

Yellow Diamond की कंपनी का खेल तो आप जान गए, ऐसी ही कुछ खेल Bikaji भी यात्रियों के साथ कर रही है हालांकि ये कंपनी 2 ग्राम की चोरी यात्रियों से कर रही है.

4 ग्राम के पीछे का खेल समझिए

अब ग्राम के हिसाब से यदि आप चिप्स की क्वांटिटी पर जाएंगे तो हो सकता है कि 4 ग्राम सुनने में आपको बहुत कम लगे. लेकिन यहां ये बात गौर करने वाली है कि कंपनी यदि 24 से 27 ग्राम का चिप्स पैकेट ग्राहकों को बेचती है तो 3 ग्राम के लिए कंपनी 5 रुपए यानी 10 और 15 रुपए एमआरपी तय करती है. तो आप ये आसानी से अंदाजा लगा सकते है कि एक पैकेट के पीछे कंपनी यात्रियों से 5 रुपए से अधिक का खेल कर रही है.

अब कार्रवाई की तैयारी में रेलवे

इस पूरे मामले में रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने विस्तार न्यूज से बातचीत में कहा है कि कंपनी ने जिस शुल्क और ग्राम के पैकेट की अनुमति ली है वहीं रेल यात्रियों को देना है. सीनियर डीसीएम ने रेलवे की अनुमति दी गई सूची और रेलवे स्टेशन में बिकने वाले चिप्स और नमकीन पैकेट को देखने के बाद ये कहा कि वे कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जोन को पत्र लिखेंगे, जिससे कंपनी यात्रियों के साथ ऐसा धोखा न करें.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः H1N1 Cases: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से हाहाकार, मरीजों का आंकड़ा 340 के पार, इस जिले में सबसे ज्यादा दहशत

Exit mobile version