Raipur Missing Persons Police Probe: छत्तीसगढ़ की राजधानी में सब ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, राजधानी रायपुर से लगातार गुमशुदगी के मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार से रविवार के बीच महज 24 घंटे के अंदर रायपुर कमिश्नरेट और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में 159 गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई गईं हैं.
सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं
गौरतलब है कि इनमें सबसे ज्यादा, आंकड़ो की मानें तो 78 महिलाएं शामिल हैं. इसके बाद 54 पुरुष, 17 बच्चे और नाबालिग और 10 बूढ़े लापता हैं. पुलिस के मुताबिक गुमशुदगी के कारण पति-पत्नी के बीच अनबन, प्रेम संबंध, आर्थिक परेशानी, पारिवारिक विवाद, बेरोजगारी, नशे की लत, संपत्ति विवाद और घरेलू हिंसा जैसे कारण हो सकते हैं. वहीं, किशोरों के मामलों में पढ़ाई का दबाव और प्रेम संबंध भी वजह बनते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश भी दिए हैं. जिसके निर्देशों के बाद पुलिस अब नॉर्मल गुमशुदगी के साथ इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं लापता इंसान को बांधकर तो नहीं रखा गया या उसे गलत तरीके से छिपाया गया है. हर मामले में परिस्थितियों के आधार पर जांच की जा रही है. वहीं, डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया, कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सभी गुम मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
अब पुलिस हर एंगल में जांच कर रही
पुलिस का कहना है कि हर गुमशुदगी के मामले में अलग-अलग परिस्थितियों में जांच की जा रही है. लापता लोगों के परिजन, उनके मोबाइल, उनकी आखिरी लोकेशन की जानकारी जुटाने पर भी फोकस किया जा रहा है. कई मामलों में यह भी खंगाला जा रहा है कि, गुमशुदगी के पीछे कोई अपराध तो नहीं है.
Raipur: अडानी फैक्ट्री में बवाल, बिहार-छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल
