Raipur: अडानी फैक्ट्री में बवाल, बिहार-छत्तीसगढ़ के मजदूरों में झड़प, TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Adani Factory: आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया.हमले में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई जवानों को चोटें आई हैं. हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया.
Raipur

रायपुर

Raipur Adani Factory: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, खरोरा के रायखेड़ा अडानी फैक्ट्री में बड़ा बवाल देखने को मिला. यहां, बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के दो गुटों में जमकर बलवा हुआ.देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि फैक्ट्री में तोड़फोड़ शुरू हो गई और बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया.

यह है पूरा मामला

पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां, फैक्ट्री के अंदर शराब बेची जा रही थी. जिसे बेचने से मना करने पर पूरा विवाद शुरू हुआ. यह बात सामने आ रही है कि, कुछ मजदूर फैक्ट्री परिसर के अंदर शराब बिक्री कर रहे थे.इसका विरोध करने पर दो गुट आमने-सामने आ गए.

वहीं ग्रामीण शराब बेचने का विरोध कर रहे थे. इसी विवाद को लेकर फैक्ट्री परिसर में भी मजदूरों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते बात झड़प तक जा पहुंची.जिसके बाद यह झड़प बलवे में बदल गई.बवाल के दौरान रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई.

पुलिस की टीम पर भी किया हमला

मजदूरों ने फैक्ट्री के अंदर जमकर हंगामा मचाया. हालात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. लोकिन आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया.हमले में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई जवानों को चोटें आई हैं. हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया.

CG Coal Scam: कोल लेवी घोटाले में EOW की अंतिम चार्जशीट आज, MLA देवेंद्र यादव, IAS जेपी मौर्य समेत 9 तलब

ज़रूर पढ़ें