Vistaar NEWS

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 60 नए SI की तैनाती, शहर के थानों में शुरू होगी फील्ड ट्रेनिंग

raipur commissionerate

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया गया है. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उपनिरीक्षक (SI) मिले हैं. पुलिस अकादमी से बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को अब जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की बारीकियां सीखने के लिए शहर के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है. इसको लेकर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है.

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनसुार, सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षक 1 जून से 15 सितंबर 2026 तक फील्ड ट्रेनिंग के तहत विभिन्न पुलिस गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. प्रिशिक्षण के दौरान उन्हें थाना संचालन, कानून व्यवस्था प्रबंधन और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा. इतना ही नहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, संतरी ड्यूटी, सिटी पेट्रोलिंग, मालखाना प्रबंधन, मुल्जिम पेशी, न्यायालयीन कार्य, रिकॉर्ड संधारण और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारियों से परिचित कराया जाएगा.

अनुभवी थाना प्रभारियों के साथ करेंगे काम

ये सभी अनुभवी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करेंगे. कमिश्नरेट क्षेत्र के कई प्रमुख थानों को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है. खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मौदहापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थानों में सबसे अधिक प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना की गई है.

वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव

पुलिस विभाग का मानना है कि यह फील्ड ट्रेनिंग नए अधिकारियों को वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव प्रदान करेगी. प्रशिक्षण के दौरान वे अपराध अनुसंधान, शिकायत निवारण, विवेचना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता से संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को करीब से समझ सकेंगे.

ये भी पढे़ं- CG Liquor Scam: ED ने शराब सिंडिकेट की 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां की कुर्क, गोवा का लग्जरी होटल भी किया जब्त

Exit mobile version