Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल यहां के कालीबाड़ी मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों की देखभाल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है.यहां एक सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते और कैनुला निकालते हुए कैमरे में कैद हुआ है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को एक सुरक्षा गार्ड ड्रिप लगा रहा है और उनका कैनुला निकाल रहा है. हैरानी की बात ये है कि उस दौरान अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद था, फिर भी इलाज का जिम्मा गार्ड को दिया गया.
राजधानी में हुआ कांड
ये मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. मातृ-शिशु अस्पताल में जहां जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, वहां इस तरह की लापरवाही से किसी भी मरीज की जान को खतरा हो सकता है. वहीं, राजधानी होने के कारण अस्पताल में मरीजों की भारी संख्या रहती है. ऐसे में यह लापरवाही कई सवाल खपड़े करर ही है. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
