Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. गांधी जयंती के अवसर पर आज राजधानी में मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. जी हां, रायपुर नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस-मटन की दुकानें और पशुवध गृह आज बंद रहेंगे.
गांधी जयंती पर नगर निगम सख्त
नगर निगम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गांधी जयंती पर अहिंसा का संदेश देने के लिए इस साल भी मांस-मटन बिक्री पर रोक लगाई गई है. आज सुबह से ही निगम का अमला शहर में निगरानी करेगा. यदि कोई दुकान खुली पाई गई या चोरी-छिपे मांस बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी और सामग्री जब्त कर ली जाएगी.
होटलों पर भी नहीं बेचने की परमिशन
यह आदेश केवल खुदरा दुकानों तक ही सीमित नहीं है. होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में भी आज मांस-मटन परोसने और बेचने पर प्रतिबंध रहेगा. होटलों में भी यदि मांस-मटन बनता या बिकता पाया गया तो निगम की टीम द्वारा तत्काल जप्ती की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही संबंधित होटल संचालक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा.
नगर निगम ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाक का ‘महासंग्राम’
