वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाक का ‘महासंग्राम’

ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. 2 अक्टूबर 2027 से शुरु होने वाले टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 10 अक्टूबर को होगी.
icc odi world cup 2027 schedule

टीम इंडिया

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. 2 अक्टूबर 2027 से शुरु होने वाले टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 10 अक्टूबर को होगी. ये वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रिका, नामीबिया और जिम्बॉब्वे में खेला जाएगा. भारत इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबले से करेगा.

टूर्नामेंट में 14 टीमें शिरकत करेंगी. लेकिन 2 टीमों को क्वालीफायर खेलकर मुख्य मुकाबलों के लिए आना होगा. सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम होगी. ठीक इसी तरह, ग्रुप B में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दूसरी क्वालीफायर टीम होगी.

वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में करेगी. इसके बाद 10 अक्टूबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. टूर्नामेंट में भारत अपना तीसरा मैच 14 अक्टूबर को सेंचूरियन में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा. वहीं, 17 अक्टूबर को टीम इंडिया क्वालीफायर टीम से भिड़ेगी, यह मुकाबला विक्टोरिया फॉल्स में खेला जाएगा. ग्रुप चरण में भारत का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा.

सुपर 7 स्टेज

ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद सुपर 7 स्टेज के मैच खेले जाएंगे. दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर 7 में जगह बनाएंगी. वहीं दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम भी इस स्टेज में आएगी. सुपर 7 स्टेज में हर टीम 6 मैच खेलेगी. यह स्टेज 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेले जाएंगे.

कब होगा फाइनल और सेमीफाइनल?

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत 17 नवंबर 2027 को पहले सेमीफाइनल के साथ होगी, जो केपटाउन में खेला जाएगा. इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर 2027 को सेंचुरियन / त्शवाने में खेला जाएगा. सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.

ये भी पढे़ं- IND vs SL: सेमीफाइनल में गरजा ईशान किशन का बल्ला, 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर रचा इतिहास

ज़रूर पढ़ें