Vistaar NEWS

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून दे सकता है दस्तक, आज बस्तर संभाग में तेज बारिश की संभावना

CG Weather Report Today

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार (12 जून) को जशपुर, कबीरधाम, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव और मुंगेली में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई. कई स्थानों में बिजली गिरने की खबर सामने आई. वहीं, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और महासमुंद में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर

बस्तर संभाग में तेज बारिश की संभावना

पूरे प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी जारी है. तेज हवा के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. बस्तर संभाग के कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. पूरे प्रदेश में अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मौसम?

अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh School Opening: 16 जून 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, ‘शाला प्रवेश उत्सव’ को लेकर निर्देश जारी

समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है.

Exit mobile version