Chhattisgarh School Opening: 16 जून 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, ‘शाला प्रवेश उत्सव’ को लेकर निर्देश जारी

Chhattisgarh School Opening: स्कूल शिक्षा विभाग ने 'शाला प्रवेश उत्सव 2026' के आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.
chhattisgarh school reopening

शाला प्रवेश उत्सव 2026

Chhattisgarh School Opening: छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत होने जा रही है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के तारीख का ऐलान कर दिया गया है. आने वाली 16 जून से प्रदेश के सभी स्कूल खुलेंगे. इसको लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है. स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘शाला प्रवेश उत्सव 2026’ के आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

शिक्षकों की 100% उपस्थिति का निर्देश

इसको लेकर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली और सभी स्कूल समय पर खुलने और पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए है. इतना ही नहीं उन्होंने शिक्षकों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी आदेश जारी किया है. इस बैठक विद्यार्थियों की अधिक से अधिक उपस्थिति पर जोर दिय गया है. सभी स्कूलों में पाठ्यपुस्तक, टाइम टेबल और साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए हैं.

राज्यभर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

इस बैठक में बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने कहा गया साथ ही बीएसके एप से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गए है. जारी आदेश के अनुसार 16 जून 2026 से राज्यभर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन स्कूल, संकुल, विकासखंड और जिला स्तर पर किया जाएगा ताकि नए सत्र की शुरुआत उत्साह और सकारात्मक माहौल के साथ हो सके.

ये भी पढे़ं: राजघाट रोड पर लकड़ी बीनने गई लीला बाई की मौत, बड़वानी में आवारा कुत्तों ने महिला को नोचकर मारा

ज़रूर पढ़ें