Vistaar NEWS

दिवाली के लिए रायपुर पुलिस का खास प्लान, मैप्स-ड्रोन से होगी शहर की निगरानी, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

raipur police

रायपुर पुलिस

Raipur Police Diwali Plan: नवरात्रों के बाद त्योहारों का सीजन एक बार फिर शुरू होने वाला है. हर जगह भीड़ भाड़ रहेगी. मार्केट में, सड़कों में हर जगह रौनक रहेगी. ऐसे में प्रशासन भी सतर्क हो गया है. दरअसल, राजधानी रायपुर में धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व पर बाजारों में भीड़, ट्रैफिक जाम और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने हाईटेक व्यवस्था करने जा रही है.

क्या करेगी रायपुर पुलिस ?

जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस कुछ नया और कुछ अलग करने जा रही है. अब ड्रोन कैमरों, गूगल मैप के लाइव ट्रैकिंग डेटा और itms कैमरों से शहर के व्यस्त इलाकों की निगरानी की जाएगी. इसके जरिए ट्रैफिक, मार्केट और भी कई जगहों पर कड़ी निगरानी की जाएगी. वहीं अराजकता फैलाने वालों पर भी नजर रहेगी.

ITMS कैमरों के जरिए होगी निगरानी

जानकारी के मुताबिक अगर कहीं जाम लगता है तो, क्विक रिस्पॉन्स टीम के पास अलर्ट भी जाएगा. जिसके बाद, तत्काल मदद भेजी जाएगी. और ट्रैफिक सही ढंग से चलाया जाएगा. दरअसल, ITMS कैमरों के जरिए शहर के कई चौराहों पर नजर डाली जाएगी. गूगल मैप्स पर जिस इलाके में रेड दिखता है तो कंट्रोल रूम से वायरलेस के जरिए सेक्टर प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम को जानकारी दी जाएगी. जो पहुंचकर समस्या को सुलझाएंगे . वहीं, दूसरी ओर संकरे इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ के 25वें राज्योत्सव पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 2 नवंबर को सेंध लेक के ऊपर होगा भव्य एयर शो

नौ पार्किंग में वाहन खड़े करने पर कटेगा चालान

गौरतलब है कि, नौ पार्किंग और सही जगह पर न खड़ी की गई गाड़ियों का चालान भी पुलिस द्वारा काटा जाएगा. जरूरत पड़ने पर क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया जाएगा. वहीं, यातायात में अगर दिक्कत होती है तो किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क कर सकते हैं.

Exit mobile version