Vistaar NEWS

Raipur News: रायपुर में ज्वेलर्स की दुकान में दीवार तोड़कर चोरी,72 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft

चोरी करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

Raipur News: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा फेस-2 स्थित श्री गुरू ज्वेलर्स में दीवार तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर पकड़ लिया. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 2 किलो चांदी के जेवर, एक सोने का लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल दो दोपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई जा रही है.

सुबह दुकान में मिली चोरी

रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 निवासी निमाई डोन्डा की श्री गुरू ज्वेलर्स के नाम से दुकान है. 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे उन्हें दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली. दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दीवार टूटी हुई थी और अंदर रखे सोने-चांदी क गहने गायब थे. इसके बाद उन्होंने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

हजारों CCTV फुटेज खंगाले

चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर 10 से ज्यादा विशेष टीमें बनाई गईं. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ तकनीकी जानकारी जुटाई और आसपास के हजारों CCTV कैमरों की फुटेज देखी. इसके अलावा हाल में जेल से बाहर आए लोगों और पुराने नकबजनों की जानकारी भी जुटाई गई. इसी जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली.

महिला से पूछताछ में खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने पुरानी बस्ती रायपुर की रहने वाली आकांक्षा सोनी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया. पूछताछ में पुलिस के सामने उसने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद उसपर पुलिस ने गिरोह के कथित मास्टरमाइंड समेत चार दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेजों पर संकट, INC की सूची से बाहर होने के बाद मचा हड़कंप… देखें सूची

दीवार तोड़कर दुकान में घुसे

पुलिस के अनुसार, वारदात के समय एम. मोहन राव और मिराज आलम ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर गए और गहने चोरी किए. वही लोकेश राव बाहर रहकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था. चोरी के बाद सभी आरोपियों ने गहने आपस में बांट लिए थे. पुलिस अब मामले में आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version