Vistaar NEWS

Raipur में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आई स्कूटी, मां-बेटी ने गंवाई जान

raipur

रायपुर

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया. इस भीषण टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पचपेड़ी नाका से तेमरी जा रही थीं दोनों

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी 8 साल की बेटी के साथ स्कूटी पर पचपेड़ी नाका से तेमरी गांव जा रही थी. जैसे ही उनकी स्कूटी वीआईपी चौक के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बेकाबू कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी दोनों कंटेनर के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं.राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, CM विष्णु देव साय ने किया बड़ा ऐलान

मौके से फरार हुआ चालक

हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कंटेनर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला. सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Exit mobile version