CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, CM विष्णु देव साय ने किया बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ के धान के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. साय सरकार ने धान की खरीदी की तारीख तय कर दी है. जानिए कब से सरकार धान की खरीद करेगी शुरू.
cg dhan kharidi 2026

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ के धान के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. साय सरकार ने धान की खरीदी की तारीख तय कर दी है. सरकार 15 नवंबर 2026 से धान की खरीदी शुरू करेगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट बैठक में यह बड़ा फैसला लिया है. इस बार राज्य सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा है. सीएम साय ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से शुरू होकर धान की यह खरीदी 31 जनवरी 2027 तक चलेगी.

भूपेश बघेल के बयान पर किया पलटवार

हालांकि कांग्रेस ने साय सरकार के 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू करने के फैसले को विरोध किया है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने राज्य सरकार से दिवाली के पहले खरीद शुरू करने या किसानों को अग्रिम भुगतान की सुविधा देने की मांग की थी. इसी पर सीएम साय ने पलटवार करते हुए कहा कि उनको पूछने का क्या अधिकार है.

हालांकि कांग्रेस ने साय सरकार के 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू करने के फैसले को विरोध किया है. कांग्रेस संचार विभाग के पूर्व प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे किसान विरोधी फैसला बताते हुए कहा कि 8 नवंबर को दिवाली है. ऐसे में धान खरीदी शुरू होने से पहले किसानों के पास त्योहार मनाने के लिए पैसे कहां से आएंगे?

कांग्रेस का आरोप-बिचौलियों को बेचनी पड़ेगी फसल

त्रिवेदी ने कहा कि किसानों के घर में धान तो होगा, लेकिन दिवाली मनाने के लिए धन नहीं होगा. ऐसे में किसानों को या तो बच्चों को उदास देखकर मायूस होना पड़ेगा या फिर मजबूरी में कोचियों को कम दाम पर धान बेचना पड़ेगा. कांग्रेस का आरोप है कि देर से खरीदी शुरु होने की वजह से किसानों के पास धान तो होगी लेकिन धन नहीं होगा इसी वजह से उन्हें अपनी फसल बिचौलियों को बेचना पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: ‘नहीं करूंगी पीस बॉन्ड पर साइन…’,हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अपनी बात पर अड़ी नेहा

ज़रूर पढ़ें