Vistaar NEWS

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पत्नी और 2 बच्चों की हत्या, आरोपी पति ने खुद पर किया चाकू से वार, हालत गंभीर

Raipur triple murder case

आरोपी भुनेश्वर साहू

Raipur Triple Murder: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया. इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू (पत्नी), आशीष साहू (10 साल) और ज्ञान साहू (8 साल) के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी पति भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला डूमतराई के साहू पारा की है. प्रारंभिक जानाकारी के अनुसार रविवार (27 सितंबर) को चरित्र शंका को लेकर पत्नी-पति के बीच विवाद की स्थिति बनी. देखते-देखते विवाद बढ़ गया और पति ने चाकू से अपनी पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में परिवार के तीनों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने चाकू से खुद पर वार कर लिया. जिससे वह घायल हो गया.

पुलिस ने मामला की जांच शुरू की

एक परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है. पुलिस और FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही इस घटना के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कान्हा किसली जा रहे थे रायपुर-दुर्ग के 5 दोस्त, बीच नदी में बह गई कार… टीआई ने कूदकर किया रेस्क्यू

आरोपी गंभीर रूप से घायल है. इस वजह से उससे विस्तार से पूछताछ नहीं हो पाई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Exit mobile version