Raipur: राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को तीन युवक सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास ले गए, जहां उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया.
शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप
घटना की शुरुआत सरोना शराब भट्ठी से हुई, जहां आरोपियों ने महिला को अपने झांसे में लिया. आरोपियों की पहचान शिवा, आयुष, दुर्गा और एक नाबालिग के रूप में हुई है. शराब भट्ठी पर महिला को जबरन या बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई, जिससे वह अपनी सुध-बुध खो बैठी. इसके बाद आरोपी उसे सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने के बजाय शहर के घनी आबादी वाले और अंधेरे का फायदा उठाने वाले स्थानों की ओर ले जाने लगे.
स्कूल के मैदान में दिया दोबारा वारदात को अंजाम
सरोना के बाद वे महिला को सीधे शहर के बीच स्थित आर डी तिवारी स्कूल के मैदान में ले आए. मैदान के सुनसान हिस्से में एक बार फिर महिला को शराब पिलाई गई और उसकी लाचारी का फायदा उठाते हुए तीनों युवकों ने उसके साथ दोबारा गैंगरेप किया। राजधानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के मैदान में इस तरह की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है.
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित महिला ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां जीरो पर मामला कायम किया गया. चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना अंतर्गत आता है, इसलिए आगे की तस्दीक और कानूनी कार्रवाई के लिए केस डीडी नगर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- CG News: आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, दीपक बैज बोले- BJP अपने पाप धोने निकाल रही यात्रा
पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए शिवा, आयुष, दुर्गा और एक नाबालिग समेत कुल चारों आरोपियों को धर दबोचा है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर एक पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके.
