Vistaar NEWS

तत्काल टिकट का ‘माफिया’ RPF के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला था ये गोरखधंधा

train

ट्रेन

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट दलाल को अपनी हिरासत में लिया है, जो प्रदेश के विभिन्न आरक्षण केंद्रों में बैठकर देशभर के यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहा था. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, आरोपी से कड़ाई से पूछताछ जारी है और इस पूरे सिंडिकेट में रेलवे के कई रेलवे कर्मचारियों की संलिप्तता भी RPF के रडार पर आ गई है.

रेलवे कर्मचारियों की सांठगांठ से फल-फूल रहा था खेल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रदेश के प्रमुख आरक्षण केंद्रों से मिलीभगत कर तत्काल टिकटें बुक कर उन्हें महंगे दामों में दूसरे राज्यों के यात्रियों को बेचता था. आरपीएफ की इस सीक्रेट स्ट्राइक से हड़कंप मच गया है. हालांकि, सुरक्षा कारणों और जांच के संवेदनशील मोड पर होने की वजह से RPF के आला अधिकारियों ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द RPF इस बड़े स्कैम का आधिकारिक खुलासा कर सकती है.

सालों पुराना पैटर्न: क्या फिर दोहराया जा रहा 2020 का इतिहास?

रायपुर आरक्षण केंद्र हमेशा से तत्काल टिकटों के गोरखधंधे का गढ़ रहा है. यह पहला मौका नहीं है जब रेलवे के पूरे सिस्टम पर सवाल उठे हों, इससे पहले भी रायपुर आरक्षण केंद्र में पदस्थ कई कर्मचारियों को फर्जीवाड़े और दलालों को संरक्षण देने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है. पिछले कुछ वर्षों से यहां कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण दलालों के हौसले बुलंद थे और वे बेखौफ होकर इस नेटवर्क को चला रहे थे.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Ambikapur News: AI से डिजाइन, क्यूट लुक में गणपति बाबा! अंबिकापुर में GEN Z की पसंद पर बन रही गणेश प्रतिमाएं

Exit mobile version