Vistaar NEWS

RPF Latest News: आरपीएफ में एसआईबी की दबिश से हड़कंप: ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर शिकंजा, पोस्ट प्रभारियों की बढ़ी टेंशन

RPF Latest News: रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन में इन दिनों स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (SIB) की सक्रियता ने सभी आरपीएफ (RPF) पोस्ट प्रभारियों की नींद उड़ा दी है. जोन में लंबे समय से फल-फूल रही अवैध वेंडिंग के खिलाफ अब उच्च अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए एसआईबी को मैदान में उतार दिया है, जिसके चौंकाने वाले परिणाम सामने आने लगे हैं. सवाल ये भी है कि क्या विभाग का आरपीएप की क्राईम ब्रांच यानी CIB से भी भरोसा उठ गया है ?

कैसे काम कर रही है एसआईबी की टीम?

सूत्रों के मुताबिक, एसआईबी के स्टॉफ इन दिनों सादे कपड़ों में ट्रेनों के अंदर छिपकर निगरानी कर रहे हैं. वे यात्रा के दौरान अवैध रूप से सामान बेचने वाले वेंडरों की तस्वीरें और वीडियो चुपचाप कैद कर रहे हैं. यह गोपनीय जानकारी और तस्वीरें तुरंत आरपीएफ कंट्रोल रूम के जरिए संबंधित पोस्ट प्रभारी को भेजी जा रही हैं. इसके बाद पोस्ट प्रभारी या उनका अमला हरकत में आता है और सीधे वेंडर से संपर्क कर उसे थाने में तलब करता है, जहां वेंडर आकर 2-2 हजार रुपए तक का जुर्माना भर रहे हैं.

विभाग के सामने खड़े होते गंभीर सवाल

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः टी शर्ट में भोले बाबा और भगवा चोला… सावन में ऐसे कर रहे थे गांजा तस्करी, RPF ने दबोचा

Exit mobile version