शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

रायपुर. यात्रियों की सुविधा तथा अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच अस्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है.
Train

ट्रेन (File Photo)

रायपुर. यात्रियों की सुविधा तथा अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच अस्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त कोच 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा. वहीं, गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 21 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा मिलेगी.

रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से उक्त अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी और प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 19 नवंबर 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 21 नवंबर 2026 को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें