Vistaar NEWS

शेफाली बग्गा के घर से मिला 30 लाख रुपये का कैश, बोलीं-पापा संभालते थे सट्टा-ऐप प्रमोशन की डील

Shefali Bagga

शेफाली बग्गा

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने की टीवी होस्ट और बिगबॉस रियलिटी शो की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा से लगातार पूछताछ जारी है. बीते दिनों छापेमारी के दौरान ईडी को शेफाली बग्गा के दिल्ली स्थित घर से 30 लाख रुपये का कैश भी मिला है. ईडी का आरोप है कि ये रकम अवैध बैटिंग ऐप्स के प्रमोशन से कमाई गई है.

पापा संभालते थे प्रमोशन की डील्स

सूत्रों के मुताबिक ईडी की पूछताछ में शेफाली बग्गा ने कबूल किया कि सट्टा ऐप के प्रमोशन की डील्स का पूरे हिसाब-किताब पापा संभालते थे. 58 लाख फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम से टेलीग्राम पर भेजकर सट्टेबाजी करवाती थीं. ‘एजेंसियां कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी’ का झांसा देकर यूजर फंसाते थे.

शेफाली बग्गा जानती थी कि ये गैरकानूनी है

ED के अनुसार, तलाशी के बाद PMLA की धारा 17 के तहत दर्ज बयान में शेफाली बग्गा ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध बेटिंग ऐप्स का प्रचार किया. जबकि सेफाली बग्गा जानती थी कि ये करना गैरकानूनी है. एजेंसी का दावा है कि सेफाली बग्गा ने माना है कि उनके घर से मिली रकम सट्टा ऐप के प्रमोशन से कमाई हुई है.

पिता और भाई नहीं हुए पेश

ईडी ने शेफाली बग्गा से साथ-साथ उनके पिता विपिन और भाई शिवांश बग्गा को भी समन भेजा था लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुए हैं. अधिकारियों के अनुसार शेफाली पहले तीन समन पर पेश नहीं हुई लेकिन गुरूवार और शुक्रवार को वह जांच में शामिल हुई, पिता और भाई अभी तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं.

ये भी पढ़ें:अनशन के 21वें दिन दिल्‍ली पुलिस सोनम वांगचुक को ले गई अस्पताल , खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर

Exit mobile version