महादेव बेटिंग एप मामला, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, खिलाड़ियों को टिप्स देने का आरोप

Shefali Bagga: महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में ED स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से पूछताछ कर रही है. उन पर एप को प्रमोट करने का आरोप है. इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि सट्टा एप के ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से उनके संपर्क सामने आए हैं.

Mahadev Online Betting App Shefali Bagga Interrogation: महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) राजधानी रायपुर स्थित जोनल ऑफिस में पूछताछ कर रही है. उन पर आरोप है कि उन्होंने इसे प्रमोट किया और खिलाड़ियों को इस बारे में टिप्स दिया था. इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि सट्टा एप के ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से उनके संपर्क सामने आए हैं.

ED क्यों कर रही पूछताछ?

स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा पर आरोप है कि वे लंदन और दुबई से संचालित होने वाले महादेव बेटिंग एप का प्रचार करती थीं. जांच एजेंसी को इसके डिजिटल सबूत और प्रमोशनल पेज मिले हैं. इनमें बग्गा एप्स का प्रचार करते हुए दिखाई दे रही हैं. दावा ये भी किया जा रहा है कि वे सिर्फ प्रमोशन नहीं करती थीं बल्कि प्लेयर्स को बेटिंग से संबंधित टिप्स देती थीं. जांच में ईडी को ऑनलाइन प्रचार सामग्री मिली है, जिसकी गहन जांच की जा रही है.

टेलीग्राम से प्रचार-प्रसार

सूत्रों के मुताबिक शेफाली बग्गा टेलीग्राम चैनल संचालित करती थीं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे महादेव बेटिंग एप से जुड़ी सामग्री का प्रचार-प्रसार करती थीं. ईडी इस चैनल की जांच करेगी. वहीं, उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग में भी सामने आया था. बेटिंग एप के ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ वित्तीय लेन-देन की बात भी सामने आई है.

ये भी पढ़ें: Mahadev Betting App: कारोबारी विकास गर्ग को ED ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, रायपुर लेकर पहुंची टीम, कोर्ट में किया पेश

कौन हैं शेफाली बग्गा?

शेफाली बग्गा मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं. वे एंकरिंग की दुनिया की बड़ा नाम हैं. ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. इसके बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ. वे कई क्रिकेट इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं. बग्गा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं.

ज़रूर पढ़ें