Vistaar NEWS

Raipur: 100 में से मिले 6 अंक फिर भी बन गए टीचर, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए जांच के आदेश

Education Minister Gajendra Yadav

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

Raipur News: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एक साल की संविदा नियुक्तियों को लेकर आयोजित परीक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. 100 अंकों में से 6 नंबर मिलने पर भी टीचर बना दिया गया. अब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही कहा है कि आगे से कटऑफ की व्यवस्था की जाएगी.

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने क्या कहा?

इस चूक के बारे में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि टीचर भर्ती परीक्षा के लिए कटऑफ तय किया जाना चाहिए था. इस व्यवस्था के लिए आगे विचार किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस भर्ती परीक्षा में 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन होना बताया जा रहा है. इन्हें 100 अंको के प्रश्न पत्र में 33 फीसदी भी अंक नहीं मिले. इससे चयन की प्रक्रिया और रिक्रूटमेंट स्टैंडर्ड पर सवाल उठे हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों लेक्चरार, टीचर और सहायक शिक्षक के पदों पर संविदा भर्ती हुई. सेंट्रलाइज्ड कम्प्यूटरीकृत सिस्टम के जरिए आयोजित की गई. परीक्षा 100 अंकों की थी. सबसे बड़ी चूक ये हुई कि कोई कटऑफ लिस्ट जारी नहीं की गई. इसी वजह से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का भी चयन हो गया. कुल लोगों को 100 में 6 तो कुछ को 9.25 या 10 अंक मिले.

191 पदों के लिए हुए चयन

दुर्ग में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए 191 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई. चयन के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य किया गया था. जिन अभ्यर्थियों को चयन हुआ, सभी टीईटी पास थे. छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की ओर से 26 विषयों के संविदा पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें 1812 पदों के लिए 34604 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.

Exit mobile version